11007 लीटर विदेशी शराब बरामद! चार तस्कर गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ बड़ा खुलासा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Aug 2024 1:20 AM
Liquor Seizure Khagaria: खगड़िया में पुलिस ने छापेमारी कर 1107 लीटर विदेशी शराब बरामद की और चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पिकअप के साथ बाइक और जीपीएस भी जब्त किया गया.
Liquor Seizure Khagaria: खगड़िया शराब तस्करों व पियक्कड़ों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज रही है. बताया जाता है कि रविवार को भी एसपी के निर्देश पर महेशखूंट पुलिस ने द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब तस्कर पश्चिम बंगाल से बेगूसराय जाने वाली पिकअप से 1107 लीटर विदेशी शराब बरामद किया.
Liquor Seizure Khagaria: तस्करों की हुई गिरफ़्तारी
चार तस्करों की गिरफ्तारी हुई. बताया जाता है कि रांची के धनबाद जिले के गोविंदपुर निवासी दिलीप राय के पुत्र पिंटू राय, गणेश महतो के पुत्र राजू महतो व खगड़िया जिले के पूर्वी ठाठा निवासी मनोज पासवान के पुत्र देवा कुमार,अर्जून झा के पुत्र राकेश झा को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शराब को जब्त कर चारों तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस ने बताया कि पिकअप के अलावे एक बाइक, पाइप, मोबाइल, जीपीएस एवं फास्टैग बरामद किया है.
मौके पर छापामारी दल में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एसआई देवेन्द्र कुमार, प्रशिक्षु एसआई राजू कुमार, प्रशिक्षु एसआई उमेश कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह सहित पुलिस बल मौजूद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










