जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, प्राथमिकी
जख्मी सुंदर सिंह ने बताया कि आरोपित दीपक कुमार ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया. जिससे उनका सिर फट गया.
अलौली. थाना क्षेत्र के अलौली वार्ड संख्या 10 में घर बना रहे दो सहोदर भाइयों पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. जिसके कारण दोनों भाई जख्मी हो गया. जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि अलौली निवासी सुंदर सिंह अपने बड़े भाई बिन्देश्वरी सिंह के साथ मकान का निर्माण कर रहे थे. इसी बीच गांव के ही दीपक कुमार, दीवान कुमार, रूपेश कुमार सहित करीब नौ लोगों ने लाठी, डंडे से प्रहार कर दिया. जख्मी सुंदर सिंह ने बताया कि आरोपित दीपक कुमार ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया. जिससे उनका सिर फट गया.
मजदूरों को भुगतान करने के लिए रखे 10 हजार रुपये नगद छिन लिया
दीवान कुमार ने बिन्देश्वरी सिंह के सिर पर ईंट के टुकड़े से हमला कर उन्हें लहुलुहान कर दिया. आरोपियों पर मारपीट के दौरान मजदूरों को भुगतान करने के लिए रखे 10 हजार रुपये नगद छिन लिया. अलौली थाना में कांड संख्या 219/26 दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान का जिम्मा अवर निरीक्षक शंभु कुमार सिंह को सौंपा गया. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










