जनता दरबार में आठ मामले का किया गया निष्पादन

फैसले के विरुद्ध कार्य करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
चौथम. प्रखंड के अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद के निबटारा को लेकर सीओ रविराज व थानाध्यक्ष अजीत कुमार के उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया. सीओ रविराज ने बताया की आज के जनता दरबार में दस नये आवेदन प्राप्त हुए जबकि पहले के बचे तीन आवेदन मिलाकर कुल 13 आवेदन पर आज सुनवाई की गई. जिसमें दोनों पक्षों की मौजूदगी में बचे हुए तीन में से दो और आज प्राप्त हुए 10 में से छह कुल मिलाकर आठ मामले का निष्पादन कर दिया गया. बाकी बचे एक पुराना और चार नया मिलाकर कुल पांच मामले की सुनवाई अगले जनता दरबार में किया जाना है. जिसको लेकर दोनों पक्षों को सभी कागजात के साथ बुलाया गया है. वहीं थानाध्यक्ष द्वारा सभी निष्पादित मामले में दोनों पक्षों को जनता दरबार में दिए गए फैसले के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया है. फैसले के विरुद्ध कार्य करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर अंचल कर्मी खुशबू कुमारी समेत दर्जनों फरियादी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




