मुहर्रम पर्व को लेकर एसडीओ व डीएसपी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन
मुहर्रम पर्व को लेकर एसडीओ व डीएसपी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

अनुमंडल में कानून व्यवस्था को हर हाल में कायम रखा जायेगा.

विज्ञापन

गोगरी.मुहर्रम पर्व को लेकर एसडीओ सुनंदा कुमारी और डीएसपी रमेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को टायसेम भवन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समीक्षा बैठक की. बैठक में एसडीओ ने कहा कि मुहर्रम पर्व अनुमंडल क्षेत्र में आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे. अनुपस्थिति पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मुहर्रम पर्व को लेकर बिजली, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, चिकित्सा सेवा की तत्परता, फायर ब्रिगेड और कंट्रोल रूम की सक्रियता, ड्रोन, सीसीटीवी व वीडियोग्राफी से निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नकेल, सभी ड्रॉप गेट व चेकिंग पर रोको-टोको अभियान जारी रहेगा. उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीएसपी रमेश कुमार ने कहा कि अनुमंडल में कानून व्यवस्था को हर हाल में कायम रखा जायेगा. उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी घटना की तुरंत सूचना वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचाएं. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी. जुलूस का समय, रूट गति पूर्व निर्धारित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन