ePaper

शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 24 Oct 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

सूचना पर पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पहुंचकर हंगामा कर रहे उक्त शराबी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत के थलहा गांव से पुलिस ने नशे की हालत में गाली गलौज कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबी से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार शराबी की पहचान थलहा गांव निवासी बहादुर सादा के पुत्र पांडव सादा के रूप में हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि उक्त आरोपित शराब पीकर नशे की हालत में गाली गलौज कर रहा था. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी. सूचना पर पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पहुंचकर हंगामा कर रहे उक्त शराबी को गिरफ्तार किया. इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि एक शराबी को टोल फ्री 112 के पदाधिकारी के द्वारा गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन