ePaper

120 लोगों के बीच जिलाधिकारी ने बांटा कंबल

Updated at : 26 Dec 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
120 लोगों के बीच जिलाधिकारी ने बांटा कंबल

मौके पर अंचलाधिकारी हिमांशु कुमार, कार्यपालक सहायक सिमरन श्रेया, स्वास्थ्य प्रबंधक रिपुंजय कुमार आदि उपस्थित थे

विज्ञापन

अलौली. कड़ाके की ठंड को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है. शुक्रवार को ठंड को लेकर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने अलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जरूरतमंद लगभग 120 लोगों के बीच कंबल वितरण किया. मौके पर अलौली विधायक रामचंद्र सदा के अलावे अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. वहीं जिलाधिकारी ने अलौली में बन रहे हरिजन आवासीय विद्यालय के भवन एवं गढ़ घाट पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है ताकि ठंड से उनकी रक्षा हो सके. मौके पर अंचलाधिकारी हिमांशु कुमार, कार्यपालक सहायक सिमरन श्रेया, स्वास्थ्य प्रबंधक रिपुंजय कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन