पेंशन के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे दिव्यांग

Updated:
विज्ञापन
पेंशन के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे दिव्यांग

पेंशन के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे दिव्यांग

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के गैंधारसन गांव निवासी दिव्यांग शंभु राम पेंशन के लिए बीते एक वर्ष से संबंधित कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन स्थिति अबतक जस की तस बनी हुई है. इससे दिव्यांग समेत इनके परिजनों का सरकारी योजना के लाभ से मोह भंग होता जा रहा है. जानकारी के मुताबिक गैंधारसन गांव निवासी दिव्यांग 70 वर्षीय शंभू राम को करीब एक वर्षों से पेंशन नहीं मिल रहा है. वहीं पेंशन मिलने की आस वे बार-बार आईटी भवन कार्यालय समेत बैंक शाखा का चक्कर लगाकर थक चुके हैं. शंभु राम ने बताया कि समय पर बैंक में जाकर केवाईसी भी करवाएं, लेकिन अबतक पेंशन मिलने में उत्पन्न हुई तकनीकी अड़चन दूर नहीं हो पायी है. संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी से बार बार गुहार लगाकर थक चुके हैं, लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन