डायल 112 के जवान पर हमला करने के मामले में 30 नामजद व तीन सौ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :30 Nov 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
डायल 112 के जवान पर हमला करने के मामले में 30 नामजद व तीन सौ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

हंगामा कर रहे लोगो का मोबाइल में वीडियो बनाकर कंट्रोल को फोन से घटना की सारी जानकारी दी.

विज्ञापन

अलौली थाना क्षेत्र के भिखारी घाट में डायल 112 के जवान का राइफल छिनने का किया गया था प्रयास

खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के भिखारी घाट में डायल 112 के जवानों पर हमला करने के मामले में 30 नामजद तथा तीन सौ अज्ञात महिला व पुरुष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरु कर दी है. घटना के बाद डायल 112 पर प्रतिनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने अलौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. अलौली थाना में कांड संख्या 521/25 दर्ज किया गया.

अनिल सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 08 बजे कंट्रोल से अविलंब घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश मिला. आदेश मिलते ही गृहरक्षक सुबोध कुमार, नीलेश कुमार, चालक प्रवीण कुमार के साथ घटनास्थल पर लगभग 08:35 बजे पंहुचा. सूचक रामनंदन यादव पिता स्व. रामप्रवेश यादव के घर का गेट बंद था. गेट खोलवाया और अपने बल के साथ अंदर गये. तो देखा की आंगन के बरामदा के पाया में एक व्यक्ति जख्मी अवस्था में पैर हाथ गमछा से बंधा हुआ था. उसके पेट के पास एक देशी कट्टा रखा हुआ था. जख्मी का नाम पूछे तो अपना नाम चुनचुन यादव पिता हरेराम यादव बताया. बताया कि पूर्व की घटना के कारण मेरे साथ मारपीट कर देशी कट्टा देकर फंसाया जा रहा है. हंगामा कर रहे लोगो का मोबाइल में वीडियो बनाकर कंट्रोल को फोन से घटना की सारी जानकारी दी. अलौली थाना के एएसआई तबरेज आलम बल के साथ पहुंचे. तो थाना के उक्त पदाधिकारी द्वारा भी जख्मी का नाम व पता एवं घटना का कारण पूछा गया.

जख्मी को इलाज के लिए ले जाने के दौरान किया हमला

जख्मी को इलाज के लिए ले जाने के दौरान पहले से बवाल कर रहे लोगों द्वारा गाली गलौज एवं धक्का मुक्की करने लगा. फिर पीछे से कुछ महिलाएं व पुरुष गृहरक्षक सुबोध कुमार को सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में ठेल कर गिरा दिया. सरकारी टैब पानी में गिर गया. फिर उसे किसी तरह निकाला गया. लोग सिपाही सुबोध कुमार को बांस के खुटा एवं डंडा से मारने लगा. महिला व पुरुष मिलकर सिपाही के राइफल में लटक गया. राइफल छिनने लगे तो फिर किसी तरह धक्का मुक्का करके राइफल बचाया. जिसमें सिपाही सुबोध कुमार, पंकज कुमार, गृहरक्षक मुरलीधर यादव के साथ भी मारपीट किया गया. जिसका इलाज चल रहा है. इसी दौरान गाड़ी का सीसा व लाइट तोड़ दिया गया.

नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

एएसआई ने थाना में दिये आवेदन में कहा कि हमला करने व राइफल छिनने का प्रयास कर रहे रोहित यादव पिता हरेराम यादव, प्रदीप यादव पिता स्व. रामचन्द्र यादव, राजदीप यादव पिता स्व. रामचंद्रा यादव, आनंदी यादव, हरेराम यादव, फूलेन यादव तीनों पिता स्व. रतीलाल यादव, ममता देवी पति परमानंद यादव, फुलपरी देवी पति लालू यादव, रिकू देवी पति अरविंद यादव, चंदुला देवी पति चुनचुन यादव, प्रियंका देवी पति प्रदीप यादव, दिलखुश यादव, लल्लू यादव, अरविंद यादव, परमानंद यादव चारों पिता आनंदी यादव, रामाशीष यादव पिता घोलट यादव, पप्पू यादव पिता राजेन्द्र यादव, विकास यादव पिता गणेश यादव उर्फ गणगण यादव, मिथलेश यादव पिता गणेश यादव उर्फ गणगण यादव, जख्मी चुनचुन यादव की पत्नी नाम नामालूम, नरेश यादव पिता तिलो यादव, भास्कर कुमार पिता शिव कुमार यादव, तिलो यादव पिता गौरीलाल यादव, रंजीत पासवान पिता उपेंद्र पासवान, रंजन देवी पति राजदीप यादव, उषा देवी पति फूलेन यादव, सुनीता देवी पति राजदीप यादव, विभा देवी पति नंदकुमार यादव, रालो देवी पति लक्ष्मण यादव, किरण देवी पति नरेश यादव सहित तीन सौ अज्ञात महिला व पुरुष शामिल थे.

पिलर में बांधकर मारपीट करने के मामले में 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

भिखारी घाट निवासी हरेराम यादव के पुत्र चुनचुन यादव को पिलर में बांधकर मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चुनचुन यादव के आवेदन पर रामनंदन यादव, राजकिशोर यादव, रंजीत यादव, तीनों का पिता स्व. रामप्रवेश यादव, रामदाय देवी पति रामनंदन यादव, राम कुमार, रौशन कुमार दोनों पिता रामनंदन यादव, सुनील यादव, सुजीत यादव, रविश कुमार तीनों का पिता दीलिस यादव, अखिलेश यादव पिता राजकिशोर यादव सभी का साकिन भिखारी घाट वार्ड संख्या 09, पंकज यादव पिता रामचन्द्र यादव साकिन अलौली वार्ड संख्या 03, विजय यादव पिता राजो यादव साकिन हथवन वार्ड संख्या 10 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अलौली थाना में कांड संख्या 522/25 दर्ज किया गया.

बॉक्स के लिए

अलौली. पुलिस पर हमला करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. अलौली थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि भिखारी घाट निवासी स्व. रामप्रवेश यादव के पुत्र रामनंदन यादव, राजकिशोर यादव, रामचंद्र यादव के पुत्र पंकज यादव, हथवन वार्ड संख्या दस निवासी राजो यादव के पुत्र विजय यादव तथा रामनंदन यादव की पत्नी रामदाय देवी को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन