ePaper

नम आंखों से भक्तों ने दी मां दुर्गा को विदाई

Updated at : 04 Oct 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
नम आंखों से भक्तों ने दी मां दुर्गा को विदाई

नवदुर्गा मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर से तीन दिवसीय मेला की समाप्ति के पश्चात शनिवार को धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

विज्ञापन

महेशखूंट. नवदुर्गा मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर से तीन दिवसीय मेला की समाप्ति के पश्चात शनिवार को धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की जयकारे लगाते हुए विसर्जन के लिए निकले. भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई देते हुए अगले बरस जल्दी आने की मन्नतें मांगी. मौके पर पूजा कमेटी के संयोजक अशोक कुमार सिंह, पूर्व स्टेशन अधीक्षक सुरेश चंद्र झा, कमेटी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पासवान, विजय पासवान, रविंद्र चौरसिया, बिशुनदेव मंडल, अमरेश चौरसिया, चंदन कश्यप, राकेश कुमार यादव, वीरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, मुकेश कुमार सुमन, रविंद्र यादव सहित दर्जन मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन