चार दिवसीय कार्तिक मेला में उमड़े लोग

चार दिवसीय कार्तिक मेला में उमड़े लोग
महेशखूंट. चार दिवसीय कार्तिक मेला के आखिरी दिन सोमवार को भगवान कार्तिक के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भगवान कार्तिकेय मेला में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए मिठाई व नाश्ते की दुकान लगाया गया. महिलाओं के लिए मीना बाजार, युवाओं के लिए बड़े झूले, छोटे बच्चों के लिए कई तरह के छोटा झूला की व्यवस्था की गयी. श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व मेडिकल सुविधा भी मुहैया कराया गया. दिन में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, संयोजक विनोद कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, चंदन कश्यप, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार, सुमन संजय गुप्ता, सरोज सिंह, अमरेश चौरसिया, रविंद्र चौरसिया आदि मौजूद थे. प्रतिमा विसर्जन मंगलवार को किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




