ePaper

महत्वाकांक्षी योजनाओं गड़बड़ी की डीएम से शिकायत

Updated at : 06 Sep 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
महत्वाकांक्षी योजनाओं गड़बड़ी की डीएम से शिकायत

महत्वाकांक्षी योजनाओं गड़बड़ी की डीएम से शिकायत

विज्ञापन

बेलदौर. बेलदौर के समाजसेवी ओमप्रकाश क्रांति ने क्षेत्र भ्रमण के लिए पहुंचे डीएम को आवेदन देकर सरकारी योजनाओं में बरती जा रही गड़बड़ी की शिकायत की है. आवेदन में इन्होंने आनलाईन डाटा शुद्धिकरण समेत मोटेशन, उतराधिकारी नामांतरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए विभागीय निर्देश पर राजस्व महाशिविर में संबंधित कर्मियों के लापरवाह रवैया की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. बताया कि प्रतिनियुक्त कर्मियों को रैयतों को घर-घर जाकर जमाबंदी प्रपत्र प्रारूप वितरीत होना था. इसकी महज खानापूर्ति से दर्जनों रैयत शिविर के लाभ से वंचित रह गए. इसके अलावे इन्होंने प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर के अधिग्रहित जमीन में चार कट्टा जमीन छोड़कर चहारदीवारी निर्माण कराये जाने की शिकायत की. वहीं नपं में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत कर जांच कर कारवाई की मांग की. मामले को गंभीरता से लेते डीएम नवीन कुमार द्वारा आवश्यक कारवाई का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन