ePaper

दो मई से इंटरमीडिएट व माध्यमिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा

Updated at : 29 Apr 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
दो मई से इंटरमीडिएट व माध्यमिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा

दो मई से इंटरमीडिएट व माध्यमिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा

विज्ञापन

गोगरी. राज्य सरकार शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार इंटरमीडिएट व माध्यमिक विशेष कम्पार्टमेंटल परीक्षा दो मई से शुरू होगी. इंटरमीडिएट की परीक्षा दो से 13 मई तक, जबकि माध्यमिक परीक्षा दो से सात मई तक आयोजित किया जायेगा. रेंडेमाईजेशन पद्धति से वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त सभी वीक्षक को डीईओ ने 29 अप्रैल तक निर्धारित परीक्षा केंद्र पर योगदान का निर्देश दिया है. निर्देश पत्र में जिक्र किया है कि 30 अप्रैल को केन्द्राधीक्षक के निर्धारित बैठक प्रशिक्षण में प्रतिनियुक्त वीक्षक अचूकरूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें. शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार इंटरमीडिएट व माध्यमिक विशेष कम्पार्टमेंटल परीक्षा के दौरान वीक्षक, शिक्षक, प्रभारी प्राचार्य व अन्य कर्मी पदाधिकारी को मोबाईल ले जाना वर्जित है. शिक्षक का ई-शिक्षाकोष पर ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज की जाती है. जिसमें शिक्षक अपने यूजर आईडीसे अपनी उपस्थिति दर्ज करते है. ऐसी परिस्थिति में जिन शिक्षक शिक्षिका को वीक्षण कार्य के लिए परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन