शहर की दुकानों में होली को लेकर सज चुकी है रंग-गुलाल व मुखौटा

Updated at : 11 Mar 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
शहर की दुकानों में होली को लेकर सज चुकी है रंग-गुलाल व मुखौटा

युवाओं में इस कलरफुल फॉग की काफी डिमांड है. सूखी होली खेलने वालों के लिए विशेष तौर पर मंगवाये गये हैं.

विज्ञापन

खगड़िया. जिले के प्रखंड मुख्यालय बाजार से लेकर गांव की गलियां तक होली के लिए दुकान सज चुकी है. बच्चों और युवाओं को पिचकारी, भूत-परैत का मुखौटा, मैजिक गुलाल गन व इंडियन पिचकारियां बाजार की दुकानों पर सज चुकी है. केमिकल युक्त चीजों से दूर हर्बल रंग और हर्बल-गुलाल बिक रहे हैं. होली की खरीदारी को लेकर लोग अभी से ही काफी उत्साहित हैं. इसका अंदाजा शहर में सजी रंग-गुलाल की दुकानों पर हो रही खरीदारी से लगाया जा सकता है. लोग साधारण और केमिकल-मुक्त गुलाल की जगह पर बिना केमिकल के नेचुरल गुलाल अधिक खरीद रहे हैं.

बाजार में कार्टून वाले मास्क बच्चों की बनी पहली पसंद

शहर के एनएसी रोड, आर्य समाज रोड, मील रोड, स्टेशन रोड, बखरी बस स्टैंड, एसडीओ रोड स्थित दुकानों में बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाले रंग-बिरंगे मास्क सज चुका है. दुकानदारों द्वारा छोटा भीम, एवेंजर, स्पाइडर मैन, हल्क और घोस्ट, बार्बी डॉल्स, मोनो फिश, आयरन मैन, बैटमैन, रोबोट, कैप्टन अमेरिका वाले मास्क मुख्य हैं. इसकी कीमत 50 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक है.इसके अलावे बाजार में कलरफुल फॉग भी मिल रहा है. इसमें एक या दो रंगों में नहीं बल्कि पूरे सात रंगों के साथ एक साथ उड़ता है. युवाओं में इस कलरफुल फॉग की काफी डिमांड है. सूखी होली खेलने वालों के लिए विशेष तौर पर मंगवाये गये हैं. दुकान संचालक प्रवीण कुमार भगत ने बताया कि बाजार में स्नो स्प्रे व कलर क्लाउड भी बेहद खास है. 250 एमएल व 350 एमएल का स्नो स्प्रे है, जिसकी कीमत 50-250 रुपये तक है. जबकि, कलर क्लाउड की कीमत 1500- 2500 रुपये है. उन्होंने बताया कि कलर मैजिक माइटी, बैग पिचकारी, रंग बिरंगे नकली बाल, डिजनाइनर और चमक दमक से भरी टोपियां, पीठ पर टांगने वाला रंगों से भरा बैग, तरह- तरह के बैलून आदि मौजूद है.

खरीदारों को आकर्षित कर रहा कैप्सूल रंग

होली को लेकर बाजार में कैप्सूल के आकार के रंग लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसकी कीमत 10 रुपये प्रति पिस है. कैप्सूल रंग खरीदारों को काफी आकर्षित कर रहा है. इसे पानी में डालने से स्वयं घुल जाता है. देखने में हूबहू कैप्सूल की भांति दिखता है. इसे लोग अधिक पसंद कर रहे हैं. दुकानदार राजेश चौरसिया ने बताया कि बाल मुखौटा 250-450 रुपये के बीच, गुलाल गन 550 रूपये, ऑर्गेनिक गुलाल (तीन डिब्बा) 450 रूपये आदि उपलब्ध है. हालांकि, इस बार हर्बल गुलाल लेने वाले ग्राहक अधिक पहुंच रहे हैं. बताया कि इस बार होली का बाजार काफी अच्छा है. हालांकि, इस बार काफी अच्छी बिक्री की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINOD RAO

लेखक के बारे में

By VINOD RAO

VINOD RAO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन