ePaper

नौ डिग्री पर पहुंचा तापमान: ठंड व कुहासे से जनजीवन प्रभावित, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

Updated at : 02 Jan 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
नौ डिग्री पर पहुंचा तापमान: ठंड व कुहासे से जनजीवन प्रभावित, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

नौ डिग्री पर पहुंचा तापमान: ठंड व कुहासे से जनजीवन प्रभावित, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन

खगड़िया. मौसम में आये बदलाव ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित हो गया. कुहासा से आमलोग परेशान हो गये. वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर चलने को मजबूर हैं. हालांकि 10 बजे दिन के बाद धूप से राहत मिलती है, लेकिन तेज पछुआ हवा धूप को निगल जाती है. लोग धूप का आनंद नहीं ले पाते हैं. ठंड में हुई बढ़ोतरी के कारण सुबह और शाम के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर अहले सुबह सड़कों पर घना कुहासा छा जाने से दृश्यता कम हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित रहता है. लोग जब सुबह अपने-अपने घरों से निकले तो चारों ओर धुंध और ठंड का असर साफ तौर पर दिखायी देता है. घने कुहासे के कारण साइकिल सवारों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी. ठंड बढ़ने के साथ-साथ सड़कों पर खांसी-जुकाम से पीड़ित लोगों की संख्या भी बढ़ गयी है. इसके कारण अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रहती है. नगर प्रशासन द्वारा शहर में कुछ जगहों पर ठंड से बचाव के लिए लकड़ी जलाने के लिए दिया गया है. जहां शाम में अलाव सेवन करने के लिए भीड़ लगी रहती है. हालांकि प्रचूर मात्रा में अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है.

अधिकतम 18-19 वन्यूनतम तापमान 07-09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

कुहासा के कारण शुक्रवार का दिन ठंड भरा रहा. कुहासे ने वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आयी. चार दिनों में अधिकतम तापमान 19-18 एवं न्यूनतम तापमान 07-09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ठंड के कारण सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. सदर अस्पताल में हर दिन 150-200 सर्दी, खांसी, बुखार व ठंड जनित रोग से ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं. चिकित्सक मरीजों को ठंड से बचाव के लिए सलाह दें रहे हैं. ठंड बढ़ने के कारण ओपीडी काउंटर पर 426 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ. इसमें सबसे अधिक मेल ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार एवं दमा के 150 से अधिक मरीजों का इलाज डॉक्टर ने किया. आर्थों ओपीडी में हड्डी से संबंधित 128 मरीजों का इलाज किया. स्त्री एवं प्रसूति ओपीडी में डॉक्टर ने गायनिक एवं अन्य बीमारियों से संबंधित 113 मरीजों का इलाज किया. आई ओपीडी में डॉक्टर ने 40 मरीजों का इलाज किया. चाइल्ड ओपीडी में 55 मरीजों का इलाज किया. बीते तीन चार दिनों से सुबह से 10-11 बजे पछुआ हवा से हो रही ठंड के कारण मरीजों की संख्या में कमी आई है. लेकिन ठंड के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, दमा व ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. इन मरीजों को अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा आवश्यकतानुसार इलाज व परामर्श दिया जा रहा है. चिकित्सकों की माने तो ऐसे मौसम में मरीजों को सतर्क होने की जरूरत है

कोल्ड एक्सपोजर की बढ़ जाती संभावना

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार की माने तो ठंड में दमा ब्लड प्रेशर के मरीज अत्यधिक प्रभावित होते हैं. इसका मुख्य कारण सांस लेने वाले ग्रंथियों में सांस का अवरुद्ध होना है. इसके अधिकतर शिकार धूम्रपान का अधिक सेवन करने वाले मरीज होते हैं. ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर के मरीज का ब्लड प्रेशर भी अधिक हो जाता है. इसका मुख्य कारण नसों में सिकुड़न होता है. ऐसे में हार्ट अटैक के मरीज की संख्या में बढ़ोतरी का कारण हार्ट को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन नहीं मिलना है. इस बीमारी से ग्रसित मरीजों को दवा का नियमित सेवन करना चाहिए. कोल्ड एक्सपोजर से भी ऐसे मरीज को बचना चाहिए. कोल्ड एक्सपोजर के कारण ब्लड प्रेशर के मरीज पैरालाइसिस के शिकार हो सकते हैं. सर्दी के मौसम में सबसे अधिक बचाव कोल्ड एक्स्पोजर से करना है. इसके साथ ही खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

राज्यरानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट, यात्री बेहाल

बढ़ती ठंड और परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. शुक्रवार को गाड़ी संख्या 15510 ललितग्राम-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस पहले ही करीब एक घंटे रि-सिड्यूल कर दिया गया था. इसके बावजूद यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे से विलंब चलकर शुक्रवार की रात ललितग्राम स्टेशन पहुंची. ठंड के मौसम में यात्रियों को स्टेशन पर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा. दूसरी ओर जोगबनी से दानापुर जाने वाली 26031 दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस की स्थिति और भी बदहाल रही. यह ट्रेन 2 घंटे 30 मिनट विलंब जंक्शन पर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन