पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण से कमलपुर क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर: सभापति

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 18 Feb 2026 10:47 PM

विज्ञापन

पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण से कमलपुर क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर: सभापति

विज्ञापन

खगड़िया. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या 11 कमलपुर (पोद्दार टोला के समीप) में 5 लाख 12 हजार 4 सौ रुपये की लागत से आरसीसी नाला व पीसीसी सड़क का उद्घाटन बुधवार को किया है. नगर सभापति ने कहा कि यह योजना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है. कमलपुर के इस हिस्से में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी. घरों के सामने पानी भर जाने से गंदगी, मच्छरों का प्रकोप और संक्रमण की आशंका बनी रहती थी. साथ ही कच्ची व जर्जर सड़कें लोगों के लिए परेशानी का कारण थी. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. अब आरसीसी नाला निर्माण से जल निकासी की वैज्ञानिक व स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित होगी. वहीं पीसीसी सड़क निर्माण से मजबूत और टिकाऊ मार्ग उपलब्ध होगा. नगर सभापति ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया में विकास का मतलब केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित नहीं है. हमारा लक्ष्य है कि हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं मजबूत हो. कमलपुर की यह योजना जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू की गयी है. गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सड़क, नाला, शौचालय और अन्य आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है. मौके पर वार्ड पार्षद ऊषा देवी, पिंटू कुमार, रवि सिंहा, दयानंद तांती, परमानंद तांती, उमेश पोद्दार, सुबोध पोद्दार, डॉ अशोक शर्मा, प्रशांत आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन