गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में अवकाश प्राप्त एएनएम को दी विदाई
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गोगरी. अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित तीन एएनएम सेवानिवृत हो गई. अवकाश प्राप्त एएनएम सीता कुमारी, शकुंतला कुमारी व लक्ष्मी कुमारी को अनुमंडलीय अस्पताल में सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम स्वास्थ्य कर्मियों ने अवकाश प्राप्त एएनएम को माल्यार्पण के साथ अंग वस्त्र व बुके भेंट किया. 31 जनवरी को सेवानिवृत हुई एएनएम सीता कुमारी ने बताया कि एक न एक दिन सभी को अवकाश प्राप्त करना ही है. लेकिन लगातार कितने दिनों के सेवा काल में मैंने हमेशा अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता दी है. सेवानिवृत्ति का यह क्षण हम लोगों को भावुक कर देता है. मौके पर नगर उपसभापति राजेश कुमार पंडित, बीएचएम रूपक कुमार, प्रधान लिपिक आलोक कुमार, डॉ. शोभा रानी, डॉ संजीव कुमार, अकाउंटेंट अमरेंद्र कुमार, एएनएम कृष्णा सक्सेना, पूनम कुमारी, रंजना कुमारी, अनिता शर्मा, पुष्पा कुमारी के साथ-साथ अमित कुमार, अनुपम राज, महेंद्र सहनी, शंभू कुमार, डॉ राजा इत्यादि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए