ePaper

मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन गणित की हुई परीक्षा

Updated at : 18 Feb 2026 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन गणित की हुई परीक्षा

गहन जांच बाद मिलती है प्रवेश

विज्ञापन

– गहन जांच बाद मिलती है प्रवेश खगड़िया. सदर अनुमंडल व गोगरी अनुमंडल के 37 परीक्षा केन्द्रों पर मैट्रिक की परीक्षा हुई. परीक्षा के दूसरे दिन गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई. दोनों पाॅलियों में 26 हजार 592 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लिया. जबकि 638 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में 13 हजार 316 परीक्षार्थी शामिल उपस्थित हुए. जबकि 353 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि सेकेंड पाली में 13 हजार 276 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. जबकि 285 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए. डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड सहित अन्य अधिकारी विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेते रहे. जहां केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही व गड़बड़ी नहीं करने की सख्त हिदायत दी. परीक्षा केन्द्रों पर सख्ती से परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर प्रवेश दी गयी. समय से परीक्षार्थी केन्द्र पर पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार दूसरे एक भी परीक्षार्थी का परीक्षा नहीं छुटे. बताया जाता है कि शहर के जेएनकेटी स्कूल, एसआर इंटर स्कूल, बापू मध्य विद्यालय, संत जेवियर्स हाईस्कूल, मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तर, बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, संतमति सावित्री उच्च माध्यमिक स्कूल, उत्क्रमित हाईस्कूल चन्द्रनगर, राजमाता टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मध्य विद्यालय बछौता, एसआर इंटर स्कूल, बापू मिडिल स्कूल, संत जेवियर्स हाईस्कूल, मिडिल स्कूल हाजीपुर उत्तर, बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, संतमति सावित्री उच्च माध्यमिक स्कूल, उत्क्रमित हाईस्कूल चन्द्रनगर, राजमाता टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मिडिल स्कूल बछौता, कोशी कॉलेज खगड़िया, महिला कॉलेज, उत्क्रमित हाईस्कूल सन्हौली, मिडिल स्कूल संसारपुर, सीताराम मेमोरियल हाईस्कूल व उत्क्रमित हाईस्कूल मथुरापुर को केन्द्रों पर परीक्षा चल रही है। वहीं गोगरी अनुमंडल अंतर्गत केडीएस कॉलेज, उत्क्रमित हाईस्कूल मदारपुर, भगवान हाईस्कूल, मिडिल स्कूल राटन, एसपीएम हाईस्कूल, मिडिल स्कूल उसरी, जवाहर इंटर स्कूल महेशखंट, मिडिल स्कूल श्रीशिरनिया, एसएनआरपी हाईस्कूल गोगरी, मिडिल स्कूल प्रखंड कॉलोनी, राष्ट्रीय हाईस्कूल गोगरी, मिडिल स्कूल बुल्लिचन्द्र, गायत्री ज्ञान मंदिर, मिडिल स्कूल मदारपुर, उत्क्रमित हाईस्कूल रामपुर, एमएसआर सैनिक स्कूल गोगरी, एत्क्रमित हाईस्कूल समसपुर, पीएल शिक्षा निकेतन, मिडिल स्कूल अनुसूचित मदारपुर व मिडिल स्कूल मुश्कीपुर गोगरी केन्द्रों पर परीक्षा ली जा रही है. सभी परीक्षा केन्द्रों पर महिला-पुरूष बल की तैनात रहे. महेशखूंट प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के मदारपुर के मध्य विद्यालय और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई. दोनों परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू की गयी. प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ रही तथा कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर निगरानी रखी गयी. सभी केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की सघन जांच बाद प्रवेश दिया गया. कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन