नागेन्द्र सिंह त्यागी ने प्रभु नारायण प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई

त्यागी ने स्थानीय लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया
खगड़िया. शहर के मेन रोड नगरपालिका रोड के मुहाने पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी प्रभु नारायण की प्रतिमा स्थल की सफाई की गयी. प्रतिमा सफाई का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता नागेन्द्र सिंह त्यागी ने की. श्री त्यागी ने स्थानीय लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया और अमर शहीद प्रभु नारायण के स्मारक स्थल की साफ-सफाई पर सतत निगरानी और सहयोग देने का आह्वान किया. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मिथुन कुमार शर्मा, मनोज, मो आसिफ नजीर, अंकित कुमार, पप्पू पोद्दार, दीपक कुमार, मनीष कुमार, मुन्ना मुंगेरीलाल, टिंकु कुमार, सोनू राज, आनन्द कार्तिक आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




