ePaper

सर्पदंश से बालक की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 09 Jun 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

सर्पदंश से बालक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कुर्बन गांव में सर्पदंश से मूर्छित बालक की इलाज के दौरान पीएचसी में मौत हो गयी. घटना रविवार की दोपहर की बताई जा रही है. बताया जाता है कि कुर्बन गांव निवासी विजेंद्र मंडल के 7 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार को घर के समीप खेलने के दौरान विषैला सर्प ने घुठने में काट लिया. जहर फैलते ही अजीत की हालात बिगड़ने लगी. परिजनों ने आनन-फानन इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया. पीएचसी के चिकित्सक ने इलाज के दौरान अजीत को मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि अजीत घर में पलंग पर खेल रहा था. खेलने के दौरान विषैला सर्प ने उसके बाया पैर के घूठने के समीप काट लिया. जहरीले सांप के जहर अजीत के शरीर में फैलते ही उसके मुंह से झाग निकलने लगा. अजीत के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चित्कार मच गयी. थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. शव देख कर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बालक भाई-बहन में छोटा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन