तालाब में डूबने से बच्चे की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
तालाब में डूबने से बच्चे की हुई मौत

तालाब में डूबने से बच्चे की हुई मौत

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर गांव में सोमवार को तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस उक्त स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी. मृतक बच्चे की पहचान महिनाथनगर गांव निवासी पिंटू मुखिया के करीब 10 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि गोपाल दोस्तों के साथ गांव से पूरब सहरसा जिले के काशनगर थाना के सीमावर्ती शिवाला से दो सौ मीटर की दूरी पर तालाब में स्नान कर रहा था. इसी दौरान फिसलकर गहरे पानी में जाने के कारण उक्त गोपाल की दम घुटने से मौत हो गयी. घटना की सूचना पर काशनगर ओपी पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन