सीएम के शपथ ग्रहण पर मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन

सीएम के शपथ ग्रहण पर मनाया जश्न

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के महिनाथनगर गांव में सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर लोगों ने जश्न मनाया. पैक्स अध्यक्ष मनोज मंडल ने एक-दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर बधाई दी. वहीं कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गर्व का पल बताते हुए कहा कि पहली बार इस क्षेत्र की मिट्टी से जुड़े नेता को मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है. पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि इससे न सिर्फ खगड़िया जिले की राजनीतिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी. मौके पर मिथिलेश यादव, मिथिलेश कुमार मंडल, सतीश यादव, पवन मोदी, जगदीश शर्मा, कारी मुखिया, मनोज यादव, सीताराम सादा, राजेन्द्र राम, विरंजन शर्मा, नरेश शर्मा, सतरंजन शर्मा, केलू राम, नीरो मुखिया, बाघो शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन