ePaper

क्रिकेट बॉल से भैंस को लगी चोट, दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

Updated at : 16 Nov 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट बॉल से भैंस को लगी चोट, दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के डूमरी गांव में भैंस को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गये. इस संबंध में डुमरी गांव निवासी बेचन सहनी ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. वहीं मामले को गंभीरता से लेते पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. उक्त मामले में अनुसंधानकर्ता एएसआई सुनील कुमार घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ किया. वही घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि क्रिकेट के गेंद से भैंस को चोट लगने को लेकर मारपीट हुई थी. ग्रामीणों ने सुबोध यादव के परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया. वही घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन