ePaper

घूस मांगने का आडियाे वायरल होने पर बीएलओ से स्पष्टीकरण

Updated at : 06 Sep 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
घूस मांगने का आडियाे वायरल होने पर बीएलओ से स्पष्टीकरण

घूस मांगने का आडियाे वायरल होने पर बीएलओ से स्पष्टीकरण

विज्ञापन

बेलदौर. बोबिल पंचायत के मध्य विद्यालय हनुमाननगर में प्रतिनियुक्त शिक्षक सह बीएलओ द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर पांच सौ रुपये घूस मांगने का मामला प्रकाश में आया है. शिक्षक सह बीएलओ प्रमोद साह एवं स्थानीय ग्रामीण साजन के बीच मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर पैसे लेन देन को लेकर हुई बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल आडियो की पुष्टी प्रभात खबर नहीं करती है. मामले को गंभीरता से लेते प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो एवं आडीयो के आधार पर शिक्षक प्रमोद साह से स्पष्टीकरण पूछा गया है. स्पष्टीकरण समर्पित करने तक शिक्षक का वेतन को स्थगित कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन