23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित

जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शिविर लगाकर सीओ अमित कुमार एवं मंदिर संरक्षक गुरु बाबा ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. विदित हो कि करीब डेढ़ सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया. ग्रामीणों ने बताया कि बेलदौर स्थित प्रधान कार्यालय तिलाठी के विकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष निवेदिता ठाकुर सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, सीओ अमित कुमार, राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा , मंदिर संरक्षक गुरु बाबा, समाजसेवी अशोक हितैषी की मौजूदगी में कंबल वितरण किया गया. सीओ ने इस नेक कार्य के लिए विकल्प फाउंडेशन को बधाई दी. फाउंडेशन के सचिव चंदन कुमार ने बताया कि जरूरतमंदों के बीच करीब डेढ़ सौ कंबल का वितरण किया गया. मौके पर समाजसेवी ऋषभ कुमार,विकल्प फाउंडेशन के सदस्य संजीत कुमार, ब्रह्मदेव मिस्त्री, सुबोध कुमार महतो, सुमित कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य योगेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel