ePaper

12 लीटर देत शराब के साथ बाइक बरामद

Updated at : 20 May 2024 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

पुलिस ने गुप्त सूचना पर नाटकीय ढंग से गांव में घेराबंदी कर एक बाइक समेत 12 लीटर देशी शराब बरामद की.

विज्ञापन

बेलदौर. नपं के स्थानीय बेलदौर फरेबाबासा पथ से रेकी कर पुलिस ने गुप्त सूचना पर नाटकीय ढंग से गांव में घेराबंदी कर एक बाइक समेत 12 लीटर देशी शराब बरामद की. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी शराब लदी बाईक छोड़ भागने में सफल रहा. जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर पुलिस ने नगर पंचायत अंतर्गत फरेवाबासा गांव में छापेमारी की. वही इंदल सादा के घर में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 12 लीटर देशी शराब समेत बाईक बरामद की. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेलदौर नगर पंचायत क्षेत्र के फरेवा वासा में छापेमारी कर 12 लीटर देशी शराब समेत उसकी बाइक बरामद की गयी है. लेकिन शराब तस्कर फरार हो गया.

रंगदारी मांगने का आरोप

परबत्ता. थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़िया गांव के रहने वाले 27 वर्षीय पांडव कुमार पिता राजनीति यादव ने गांव के ही दो युवकों पर रंगदारी मांगने एवं गोलीबारी करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर पीड़ित का कहना है कि वह दूध संग्रहण का केंद्र चलाते हैं बीते देर रात दो युवक आये और पैसों की मांग करने लगा. इस दौरान गोलीबारी भी की. पीड़ित ने न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन