ePaper

पूर्वी क्षेत्र अस्मिता जूनियर बालिका हॉकी चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम चयनित

Updated at : 25 Dec 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी क्षेत्र अस्मिता जूनियर बालिका हॉकी चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम चयनित

पूर्वी क्षेत्र अस्मिता जूनियर बालिका हॉकी चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम चयनित

विज्ञापन

कोशी कॉलेज खेल मैदान में बिहार जूनियर बालिका हॉकी टीम का किया गया चयन असम में 27 से 31 दिसंबर तक होगा बालिका हॉकी प्रतियोगिता खगड़िया. स्थानीय कोशी कॉलेज खेल मैदान में हॉकी बिहार के तत्वावधान में बिहार जूनियर बालिका हॉकी टीम चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. गुरुवार को आयोजित चयन प्रतियोगिता में 18 सदस्यीय बिहार जूनियर बालिका हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया गया. चयनित खिलाड़ी असम के गुवाहाटी में 27 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अस्मिता जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी. सदर विधायक बबलू मंडल ने चयनित खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता के लिए खेल पोशाक का वितरण किया. सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. वहीं हॉकी खगड़िया के अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. चयन प्रतियोगिता में हॉकी बिहार की ओर से चयनकर्ता अमर भारती, सुनील विक्रम, मनोज कुमार, शिवानी कुमारी, रानू , विकास कुमार उपस्थित रहे. इस चयन प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 50 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. हॉकी जिला के सचिव विकास कुमार ने कहा कि कोशी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित जूनियर बालिका हॉकी चयन प्रतियोगिता पूरी तरह पारदर्शी एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई. बिहार के विभिन्न जिले से आयी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने जिस उत्साह और कौशल का प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है. चयनित बिहार जूनियर बालिका हॉकी टीम असम के गुवाहाटी में आयोजित अस्मिता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी. हॉकी खगड़िया भविष्य में भी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर ऐसे आयोजनों का आयोजन करता रहेगा. हॉकी बिहार के अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव , उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह, महासचिव मुश्ताक अहमद, कोषाध्यक्ष इकबाल अख्तर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी. हॉकी बिहार की टीम में स्नेहा राज (कप्तान), आंचल कुमारी (गोलकीपर), शुकराना परवीन (गोलकीपर), बिजली कुमारी, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, निशु कुमारी, फैंसी खातून, क्षमा कुमारी, अंकिता कुमारी, सोनम कुमारी, अनु कुमारी, जुम्मी कुमारी, रतन प्रिया कुमारी, नंदिता कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका, सोनम कुमारी का चयन किया गया. टीम के प्रशिक्षक अमित टुडू, दल प्रबंधक रानु को बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन