गमछे से बांधा हाथ और दाग दी तीन गोली, खगड़िया के बगीचे में मिला शव

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Khagaria

Khagaria

Bihar News: मृत युवक जहांगीरा पंचायत के शोभनी गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी चलितर साह का 21 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश साह बताया जा रहा है. हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. सोमवार की सुबह लोगों नेजब बगीचेमेंशव को देखा तो मृतक के परिजनों व पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन

Bihar News: खगड़िया. बिहार के खगड़िया में एक युवक को घर से बुलाकर गोलियों से भून दिया गया. जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के गोपी टोला के निकट गोरियारी बगीचा में बदमाशों ने रविवार की देर रात एक युवक की गमछा से हाथ बांधकर गोली मारकर हत्या कर दी. युवक को सिर समेत शरीर के विभिन्न अंगों में तीन गोलियां मारी गई हैं. मृत युवक जहांगीरा पंचायत के शोभनी गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी चलितर साह का 21 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश साह बताया जा रहा है. हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. सोमवार की सुबह लोगों नेजब बगीचेमेंशव को देखा तो मृतक के परिजनों व पुलिस को सूचना दी.

गांव के बगीचे में मिला शव

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पह पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में ले लिया और आरंभिक छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल में बताया कि रविवार की रात में वह खाना खाकर सोने के लिए जा रहा था. इसी दौरान उसे किसी का फोन आया और वह घर से निकला तो फिर देर रात तक वह वापस नहीं आया. हालांकि सुबह में जब बगीचे में लोग आंधी व बारिश के बाद टिकोला चुनने के लिए गए तो देखा कि शव पड़ा हुआ है. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई.

किसी से नहीं था कोई विवाद

शव बरामद होने की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने कहा कि युवक अथवा उसके परिवार का किसी से भी विवाद नहीं है. इधर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इस घटना से गांव में मातम का माहौल छा गया है. पीड़ित परिवार से मिलनेवालों का तांता लगा है. सब यही कह रहे है कि आखिर किसी ने रामप्रवेश की हत्या क्यों कर दी.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन