Bihar News: खगड़िया में महिला की गोली मारकर हत्या, पति के सामने बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Updated:
विज्ञापन

Bihar Crime News: खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र में एक बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना वार्ड संख्या 12 के सिकंदरपुर गांव की बताई जा रही है. मृतका की पहचान सिकंदरपुर निवासी चंदन सिंह की पत्नी निशा देवी के रूप में की गई है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र में एक बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना वार्ड संख्या 12 के सिकंदरपुर गांव की बताई जा रही है. मृतका की पहचान सिकंदरपुर निवासी चंदन सिंह की पत्नी निशा देवी के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की अहले सुबह साढ़े 4 बजे गांव में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर महिला अपने पति के साथ वापस लौट रही थी. उसी दौरान घर के समीप बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है.

पुलिस मामले की कर रही जांच

मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई. परिजनों को सूचना मिली उसके बाद आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे. धीरे-धीरे इस घटना की सूचना ग्रामीणों में फैल गई. जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

Also Read: बिहार में दर्दनाक हादसा, इंजन और बोगी के बीच दबा रेल कर्मचारी…मौत, 2 घंटे तक फंसी रही लाश

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन