ePaper

Bihar Assembly 2025 News: खगड़िया की चारों विस सीटों में 66.40 फीसदी वोटिंग

Updated at : 07 Nov 2025 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Assembly 2025 News: खगड़िया की चारों विस सीटों में  66.40 फीसदी वोटिंग

Bihar Assembly 2025 News: खगड़िया जिले की चारों विस क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ.

विज्ञापन

Bihar Assembly 2025 News: खगड़िया . जिले के चारों विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, खगड़िया, परबत्ता, अलौली व बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में शाम छह बजे तक 66.40 मतदान हुआ. बताया जाता है कि अलौली में 66.02 प्रतिशत मतदान हुआ है. जबकि सबसे कम मतदान 65.15 प्रतिशत बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है. जबकि खगड़िया विधानसभा में 68.06 प्रतिशत व परबत्ता विधानसभा में 66.06 प्रतिशत मतदान हुआ है. जिले के 1372 बूथों पर मतदान निर्धारित समय के अनुसार सात बजे आरंभ कर दिया गया और शाम छह बजे संपन्न हो गया. मालूम हो वर्ष 2020 में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक 56.10 प्रतिशत मतदान हुआ था. अलौली विधानसभा में 57.62 प्रतिशत, बेलदौर में 53.73 प्रतिशत, परवत्ता में 55.25 प्रतिशत व खगड़िया में 51.45 प्रतिशत मतदान हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन