आवास सहायक पर मुखिया ने लगाया राशि वसूली का आरोप

Updated:
विज्ञापन
आवास सहायक पर मुखिया ने लगाया राशि वसूली का आरोप

आवास सहायक पर मुखिया ने लगाया राशि वसूली का आरोप

विज्ञापन

पसराहा. गोगरी प्रखंड के पसराहा पंचायत आवास सहायक पर मुखिया, उपसरपंच ने प्रधानमंत्री आवास योजना में जिओ टेकिंग के नाम पर वसूली का आरोप लगाया है. मुखिया सुशीला संपत, उपसरपंच प्रतिनिधि अंशु भारती, वशिष्ठ कुमार ने बताया कि आवास सहायक पिंकी कुमारी व उसके पति दोनों मिलकर पंचायत के पीएम आवास योजना के सर्वे व जिओ टेकिंग के नाम पर लोगों से राशि की उगाही करते हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग आवास योजना लाभ लेने योग्य नहीं है, उस योग्य करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं. इधर, आवास सहायक पिंकी कुमारी ने बताया कि यह आरोप बेबुनियाद है. ऐसी कोई बात नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन