ePaper

कुत्ते को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटा, चार यात्री जख्मी

Updated at : 10 Nov 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
कुत्ते को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटा, चार यात्री जख्मी

थाना क्षेत्र के महेशलेट मोड़ के समीप सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

परबत्ता. थाना क्षेत्र के महेशलेट मोड़ के समीप सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, मड़ैया बाजार से परबत्ता की ओर सवारी लेकर आ रही एक सीएनजी ऑटो अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि महेशलेट मोड़ के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया. जिसे बचाने के दौरान चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा पलटा. हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनकी पहचान सीताराम सिंह ( मुंगेर निवासी), छोटी कुमारी और नीलम देवी ( बैसा निवासी), ममता कुमारी ( गोछारी ) के रूप में की गयी है. इनमें से सीताराम सिंह को सिर और सीने में गंभीर चोट आने के कारण खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया है. सूचना मिलते ही परबत्ता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को परबत्ता अस्पताल में भर्ती कराया. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन