अमरेश बने राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव

Updated:
विज्ञापन

अमरेश बने राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव

विज्ञापन

महेशखूंट. पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव ने गोविंदपुर महेशखूंट निवासी अमरेश यादव को जिला पंचायतीराज प्रकोष्ठ का जिला प्रधान महासचिव मनोनीत किया. पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला प्रधान महासचिव मनोनीत किये जाने पर राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, जिला उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र यादव, प्रमोद यादव, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश मंडल, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ केजिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, युवा राजद प्रदेश मुख्यालय प्रभारी निवास रजक, युवा राजद जिला प्रधान महासचिव मो नसीम उर्फ लंबू, राजद नेता नंदकिशोर यादव, अजीत तिवारी, सुमित कुमार ने पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी को साधुवाद दिया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमरेश यादव राजद के मजबूत साथी हैं. इनको पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला प्रधान महासचिव बनाये जाने से खगड़िया में राजद के संगठन को मजबूती मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन