शतरंज प्रतियोगिता: बालक वर्ग में आदित्य, मयंक, युगल को मिला प्रथम स्थान

Updated at : 30 Jan 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता: बालक वर्ग में आदित्य, मयंक, युगल को मिला प्रथम स्थान

विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया

विज्ञापन

दो दिवसीय मीरा नारायण बाबू मेमोरियल प्रतियोगिता के विजेता को किया गया पुरस्कृत खगड़िया. शहर के गौशाला रोड स्थित विवाह भवन में दो दिवसीय मीरा नारायण बाबू मेमोरियल 12वीं जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ. विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम, डॉ प्रेम कुमार, डॉ नरेंद्र कुमार, बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ. एच प्रसाद, संघ के उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार सिंह,नीरज वर्मा थे. प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अभिषेक राज ने परिणाम की घोषणा की. प्रतियोगिता में विजेता अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य वर्धन (4.5 अंक), दूसरा स्थान तन्नू कुमारी (4 अंक ), तीसरा स्थान अध्ययन खेरिया (4अंक), अंडर-11 बालक वर्ग में प्रथम स्थान मयंक कुमार (5अंक), दूसरा स्थान कान्हा (4 अंक), तीसरा स्थान साकेत सुमन (4 अंक ), सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान युगल किशोर (4.5 अंक), द्वितीय स्थान रूद्रवीर सिंह (4.5 अंक), तीसरा स्थान मनोज कुमार राय (3 अंक) प्राप्त कर विजेता घोषित किया गया. साथ ही फेयर प्ले अवार्ड अमन कुमार, बेस्ट लशकर चेस क्लब खिलाड़ी मिहिर केतुमान, बेस्ट लिटिल प्रतिभागी परी श्री, बेस्ट गर्ल्स प्रतिभागी स्वस्तिका सिंह को दिया गया. तीनों वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल से पुरस्कृत किया. सचिव विप्लव रणधीर ने कहा कि तीनों वर्गों के शीर्ष दो खिलाड़ियों को संघ की ओर से राज्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क देगी. मौके पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष रंजीत कांत वर्मा, संयुक्त सचिव गुलशन कुमार, राजकुमार, अभिमन्यु कुमार, रणधीर कुमार सिंह, प्रेम कुमार, अमन सिन्हा, प्रफुल चंद्र घोष,अमरीश कुमार, वीरेंद्र कुशवाहा, संजय कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखरम, प्राध्यापक अंजनी झा, छोटू पोद्दार एवं अभय कुमार गुड्डू मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन