शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई- डीएसपी

Updated:
विज्ञापन
शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई- डीएसपी

शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई- डीएसपी

विज्ञापन

डीएसपी ने बौरना गांव का किया दौरा गोगरी. पुलिस ने मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद किया है. जुलूस मार्ग पर चप्पे -चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी. साथ ही सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी की जायेगी. शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से डीएसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को बौरना में लोगों के साथ विचार-विमर्श किया. लोगों से शांतिपूर्ण मुहर्रम मनाने की अपील की. डीएसपी ने कहा कि मुहर्रम जुलूस के दौरान प्रतिबंधित हथियार लेकर नहीं चलेंगे. हुड़दंगी को भी चिन्हित किया गया है. यदि कोई विवाद हुआ तो कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान पुलिस बल संवेदनशील इलाकों का दौरा किया और सुरक्षा हालात का जायजा लिया. डीएसपी ने स्पष्ट किया कि फ्लैग मार्च का मकसद लोगों में विश्वास बनाए रखना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है. यदि किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बौरना मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन