मुंगेर से ससुराल सैदपुर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, मचा कोहराम

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 29 May 2026 8:33 PM

विज्ञापन

मानसी थाना क्षेत्र के एसएच-95 स्थित खुटिया बांध के शिव मंदिर समीप बीते गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी

विज्ञापन

खगड़िया. मानसी थाना क्षेत्र के एसएच-95 स्थित खुटिया बांध के शिव मंदिर समीप बीते गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवारकर परिजनों को सौंप दिया, जबकि जख्मी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. बताया जाता है कि मुंगेर जिले के तोफीर निवासी चिक्कू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी, जबकि बाइक के पीछे बैठे तोफीर निवासी उमेश यादव का पुत्र अमित कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि चिक्कू व अमित बाइक पर सवार होकर देर शाम गांव से सैदपुर ससुराल जा रहा था. मानसी के एसएच-95 स्थित खुटिया बांध के शिव मंदिर समीप सड़क किनारे नगर पंचायत मानसी का चलंत शौचालय टैंकर खड़ा था. इसी दौरान सैदपुर की तरफ से आ रहा वाहन साइड देते हुए बगल से निकलना चाह रहा था. इसी दौरान बाइक सवार ने चलंत शौचालय में ठोकर मार दिया. टक्कर लगते ही बाइक सवार चिक्कू की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक के पीछे बैठा अमित गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने देर रात को जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

महीनों से सड़क किनारे खड़ा था चलंत शौचालय

बताया जाता है कि एसएच 95 किनारे महीनों से चलंत शौचालय खड़ा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि बिना किसी चेतावनी संकेत, बैरिकेडिंग या रिफ्लेक्टर के चलंत शौचालय खड़ा था. सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं रहता तो हादसा नहीं होता. स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर प्रशासन की लापरवाही की वजह से घटना घटी है. हादसा के बाद चलंत शौचालय को हटा लिया गया. बताया कि मानसी बाजार से लेकर बलहा तक सड़क किनारे दर्जनों वाहन सड़क किनारे खड़ा रहता है. सड़क किनारे वाहन खड़ा रहने के कारण कई बार हादसा हो चुका है.

दुल्हन के हाथ की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा…टूट गया सात जन्मों का रिश्ता

बीते 6 मई 2026 को मुंगेर जिले के तोफीर निवासी अमित की शादी सैदपुर निवासी अंगद यादव के पुत्री से हुई थी. शादी के बाद पहली बार दुल्हा अमित देर रात ससुराल जा रहा था. शादी के महज 22 दिन बाद ही नवविवाहिता की दुनिया उजड़ गयी. हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि पति की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. जिस घर में कुछ दिन पहले तक शहनाई गूंज रही थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. युवक की शादी बड़े ही धूमधाम और रीति-रिवाज के साथ हुई थी. शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था. रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था और नवदंपति अपने नए जीवन की शुरुआत को लेकर कई सपने संजो रहे थे, लेकिन अचानक हुई दर्दनाक घटना ने सबकुछ खत्म कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से घर से निकला था. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

अभी तो जिंदगी शुरू हुई थी, भगवान ने सबकुछ छीन लिया

नवविवाहिता रो-रोकर बार-बार एक ही बात कह रही थी कि अभी तो जिंदगी शुरू हुई थी, भगवान ने सबकुछ छीन लिया. पति की मौत की खबर सुनते ही नवविवाहिता बेसुध हो गयी. उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया और शादी की सारी खुशियां पलभर में मातम में बदल गयी. घर की महिलाएं उसे संभालने में जुटी रहीं. घटना के बाद मृतक के माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं. जिसने भी इस दर्दनाक घटना के बारे में सुना, उसकी आंखें नम हो गयी. बताया जाता है कि नयी नवेली दुल्हन पति के शव के साथ ससुराल साथ ही गयी. ससुराल में मृतक का दाह संस्कार किया गया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन