कुआं में डूबने से युवक की हुई मौत

कुआं में डूबने से युवक की हुई मौत
महेशखूट. थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बहियार स्थित कुआं में गिरने से युवक की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार दोपहर की है. बताया जाता है कि बहियार जा रहे ग्रामीणों की नजर कुआं की पानी में तैरते युवक पर पड़ा. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी लोगों को दी. ग्रामीणों की भीड़ कुआं के पास लग गयी. ग्रामीणों की मदद से लोगों ने कुआं के पानी से शव बाहर निकाला. ग्रामीणों ने बताया कि छोटी झिकटिया निवासी धर्मवीर राम के 20 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गया. परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










