बिहार में विकास की रफ्तार तेज, खगड़िया-पूर्णिया के बीच फोरलेन हाईवे और कोसी नदी पर बनेगा पुल

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Mar 2025 7:18 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार विधान परिषद के बजट सत्र में बुनियादी ढांचे और कृषि से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. खगड़िया-पूर्णिया के बीच 150 किमी लंबे फोर लेन हाईवे और कोसी नदी पर टू-लेन पुल निर्माण का मुद्दा उठा. जिस पर पथ निर्माण मंत्री ने जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान राज्य के बुनियादी ढांचे और कृषि से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई. परिषद में डॉ. संजीव कुमार सिंह ने खगड़िया-पूर्णिया के बीच 150 किमी लंबी नेशनल हाईवे (एनएच) परियोजना का मामला उठाया. इस पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने स्पष्ट कर दिया कि एनएच प्राधिकरण द्वारा इस मार्ग को फोर लेन बनाया जाएगा. इसके अलावा, कोसी नदी पर टू-लेन पुल के निर्माण की भी योजना है. जिससे क्षेत्र के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी.

किसानों को संगठित करने की पहल

विधान परिषद में सर्वेश कुमार ने किसान संगठनों को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दे को भी उजागर किया. इसके जवाब में डिप्टी सीएम सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार में अब तक 696 किसान उत्पादन संगठनों (FPO) का गठन किया जा चुका है. इसके तहत 10,000 से अधिक किसान संगठनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

कृषि क्षेत्र को सशक्त करने के प्रयास

कृषि मंत्री ने बताया कि 193 किसान उत्पादन संगठनों को बीज, 46 को कीटनाशी और 189 को उर्वरक का लाइसेंस दिया गया है. इसके अलावा, कृषि विभाग किसानों को बीज, उर्वरक और कीटनाशी के लाइसेंस व प्राधिकार पत्र दिलाने में मदद कर रहा है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

विकास कार्यों को गति देने की तैयारी

बता दें कि, बिहार सरकार कृषि और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं पर लगातार काम कर रही है. जहां एक ओर फोर लेन हाईवे और पुल निर्माण से यातायात व्यवस्था सुधरेगी, वहीं दूसरी ओर किसान संगठनों को सशक्त करने से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी. आने वाले समय में इन योजनाओं के क्रियान्वयन से बिहार में विकास की नई रफ्तार देखने को मिलेगी.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन