ग्रामीणों व पुलिस की सक्रियता से टल गयी बड़ी घटना
गोगरीः ग्रामीणों व पुलिस की सक्रियता से मलिया गांव में टल गयी बड़ी घटना. उक्त बातें बुधवार को मॉडल थाना गोगरी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार ने कही. उन्होंने बताया कि मलिया गांव के मो इजहार के पुत्र मो गुड्डू व मो पुनैया नशे […]
गोगरीः ग्रामीणों व पुलिस की सक्रियता से मलिया गांव में टल गयी बड़ी घटना. उक्त बातें बुधवार को मॉडल थाना गोगरी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार ने कही.
उन्होंने बताया कि मलिया गांव के मो इजहार के पुत्र मो गुड्डू व मो पुनैया नशे में धुत होकर जमालपुर बाजार से आ रहा था कि रास्ते में नि:शक्कत चंद्रदेव यादव घोड़ा से आ रहा था. मो गुड्डू व पुनेया ने चंद्रदेव यादव को गाली-गलौज करने लगे. जिससे चंद्र चयादव गौरेया बथान जाकर ग्रामीणों को बताया कि मो गुड्डू व पुनेया ने गाली-गलौज किया है.
आक्रोशित ग्रामीणों ने मो गुड्डू व पुनैया के साथ मारपीट पर उतारू हो गया. घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष दुर्गेश राम, इंसपेक्टर तारणी प्रसाद पुलिस बलों के साथ पहुंच कर मो गुड्डू व पुनेया को गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि मो गुड्डू तिहाड़ जेल से एक डकैती मे मामले में हाल ही में जेल से बाहर आया है. गोगरी थाना में भी 2011 में डकैती का मामला उसके विरुद्ध दर्ज हैं. जिससे वह फरारी था. उन्होंने बताया कि उस पर एक आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज हैं. वहीं उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजा में मलिया गांव में हुए दो पक्षों के बीच हुई झड़प में आरोपी मो मियां भी पुलिस दबाव के करण आत्मसमर्पण कर दिया है. एसडीपीओ ने मलिया गांव में शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










