अधिकारियों ने उलझायी फर्जी नियोजित शिक्षकों की जांच

खगड़िया : डीइओ के आदेश पर अमल करना परबत्ता के प्रभारी बीइओ मुनासिब नहीं समझते हैं. तभी तो रिमांइडर के बाद भी फर्जी हस्ताक्षर के सहारे वेतन निकासी करने वाले चारों शिक्षकों पर अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है. डीइओ कह रहे हैं कि बीइओ को कई बार प्राथमिकी कराने का आदेश देने के […]
खगड़िया : डीइओ के आदेश पर अमल करना परबत्ता के प्रभारी बीइओ मुनासिब नहीं समझते हैं. तभी तो रिमांइडर के बाद भी फर्जी हस्ताक्षर के सहारे वेतन निकासी करने वाले चारों शिक्षकों पर अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है. डीइओ कह रहे हैं कि बीइओ को कई बार प्राथमिकी कराने का आदेश देने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं करना अनुशासनहीनता का मामला है. वहीं परबत्ता के प्रभारी बीइओ हरेन्द्र रजक कह रहे हैं कि वह 15 मार्च को परबत्ता थाना में प्राथमिकी के आवेदन दे दिये हैं,
लेकिन पुलिस ने अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया है, तो वह क्या कर सकते हैं. परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार कहते हैं कि मड़ैया ओपी अन्तर्गत मामला आने के कारण आवेदन वहां देना पड़ेगा. तभी प्राथमिकी दर्ज हो सकती है. प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के पीछे तरह-तरह की बहानेबाजी का खेल बीते कई महीनों से चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




