भूमि विवाद में गोलीबारी, घायल सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

Updated at : 07 Feb 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में गोलीबारी, घायल सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

बेलदौर : थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुयी गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया. घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है. इलाज के बाद घायल की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. पुलिस ने घायल जिलो ठाकुर के आवेदन पर सात लोगों के विरुद्ध […]

विज्ञापन

बेलदौर : थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुयी गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया. घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है. इलाज के बाद घायल की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. पुलिस ने घायल जिलो ठाकुर के आवेदन पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग सात बजे सकरोहर गांव में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी हुई. पुलिस को दिये आवेदन में घायल ने बताया कि वह सुबह में गांव के शिवशंकर मंडल के यहां से 40 हजार रुपया बेटी के विवाह के लिए कर्ज लेकर वापस घर आ रहा था. इसी दौरान नामजदों ने उसे अपने घर के समीप कब्जे में लेकर हाथ पैर बांध दिया. इसके बाद घटना के नामजद अभियुक्तों ने उसके साथ मारपीट की. इसी क्रम में नामजद बनाये गये आरोपित उमेश ठाकुर के द्वारा पांच चक्र फायरिंग भी किया गया. जिसमें से एक गोली उसके बांए हाथ में लगी.
आवेदन में आवेदक ने नकदी लूट लेने के अलावा चाकू एवं लाठी डंडे से प्रहार किए जाने की भी बात कही. जिससे उसका सिर फट गया है. पीड़ित के शिकायत पर पुलिस गांव के ही उमेश ठाकुर, गुलटेन ठाकुर, जैबा देवी, सिफल ठाकुर, दामोदर ठाकुर, पंकज ठाकुर, गुलाबचंद्र ठाकुर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भूमी विवाद का मामला चल रहा है. इसके अलावे पीड़ित पक्ष को उमेश ठाकुर के भाई की हत्या में नामजद अभियुक्त बनाये जाने से आपसी रंजिश की भावना पनप रही थी .पीड़ित की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच आरोपितों के धर पकड को लेकर बहियार में छापेमारी किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन