उप सरपंच की हत्या का आरोपित है विकास

गोगरी : बीते 10 अगस्त 2016 को परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हरिया पंचायत के उपसरपंच सुधीर सहनी की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी गयी थी. जिसमें कुल्हरिया गांव निवासी विकास सहनी, रविन सहनी, फुनदेव सहनी, ऋषि सहनी और रंजित सहनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मृतक के पत्नी गायत्री कुमारी के […]
गोगरी : बीते 10 अगस्त 2016 को परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हरिया पंचायत के उपसरपंच सुधीर सहनी की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी गयी थी. जिसमें कुल्हरिया गांव निवासी विकास सहनी, रविन सहनी, फुनदेव सहनी, ऋषि सहनी और रंजित सहनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मृतक के पत्नी गायत्री कुमारी के बयान पर परबत्ता थाना में प्राथमिकी संख्या 185/16 दर्ज हुई थी. जिसमें पुलिस ने नामजद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था,
लेकिन हत्या का मुख्य आरोपित विकास सहनी फरार था. एक जनवरी को विकास सहनी को भागलपुर जिला के नाथनगर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता गांव में एक आपराधिक घटना को अंजाम देने के क्रम में ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया. भीड़ ने आरोपित विकास सहनी की पिटाई किया और उसे घायल अवस्था में नाथनगर पुलिस को सौंप दिया. परबत्ता पुलिस सोमवार की सुबह विकास सहनी को गिरफ्तार कर खगड़िया लाने की प्रक्रिया के लिए भागलपुर रवाना हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




