आंगन तक पहुंचायी जायेगी बैंकिंग सुविधाएं : एमडी

खगड़िया : बैंकिंग सुविधाएं बैंक से लेकर गांव तक तो पहुंचाया जा चुका है. अब यह सुविधा और आगे तक ले जाया जायेगा. को-ऑपरेटिव बैंक उपभोक्ताओं के घरों तक ही नहीं बल्कि घर के आंगन तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचायेगी. ताकि लोगों को और सहुलियत मिल सकें. उक्त बातें बैंक के एमडी सह डीसीओ रामाश्रय […]
खगड़िया : बैंकिंग सुविधाएं बैंक से लेकर गांव तक तो पहुंचाया जा चुका है. अब यह सुविधा और आगे तक ले जाया जायेगा. को-ऑपरेटिव बैंक उपभोक्ताओं के घरों तक ही नहीं बल्कि घर के आंगन तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचायेगी.
ताकि लोगों को और सहुलियत मिल सकें. उक्त बातें बैंक के एमडी सह डीसीओ रामाश्रय राम ने कही. उन्होंने बताया कि घर की बहू बेटियों के खाते उनके घरों में जाकर खोले जायेंगे, ताकि उन्हें खाता खुलवाने के लिए बैंक आने की जरूरत न पड़े. इतना ही नहीं को-ऑपरेटिव बैंक जमा की सुविधा भी घरों तक पहुंचायेगा. इसके लिए तैयारी चल रही है. एमडी ने बताया कि किसान सहित कोई भी खाताधारी है अपने घर से ही राशि जमा कर सकेंगे. इसकी व्यवस्था जी जा रही है. यह व्यवस्था भी अंतिम चरण में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




