जूनियर सब स्पोर्ट्स मीट का होगा आयोजन

Updated at : 02 Jan 2017 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
जूनियर सब स्पोर्ट्स मीट का होगा आयोजन

अगले सप्ताह से शुरू होगी प्रतियोगिता खगड़िया : जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में इस माह बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2017 तरंग का आयोजन होगा.यह आयोजन विद्यालय से लेकर जिला स्तर तक आयोजित होगी. बाद में राज्य स्तर पर इसका आयोजन किया जायेगा. बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक के पत्रांक 8489 दिनांक […]

विज्ञापन

अगले सप्ताह से शुरू होगी प्रतियोगिता

खगड़िया : जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में इस माह बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2017 तरंग का आयोजन होगा.यह आयोजन विद्यालय से लेकर जिला स्तर तक आयोजित होगी. बाद में राज्य स्तर पर इसका आयोजन किया जायेगा. बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक के पत्रांक 8489 दिनांक 22 दिसंबर 16 के अनुसार विद्यालय स्तर पर इस आयोजन को 12 जनवरी तक संपन्न करा लेने का आदेश दिया है. इस आयोजन के लिये राज्य के सरकारी तथा सरकार द्वारा पूर्णत: या आंशिक रूप से संपोषित विद्यालयों के वर्ग 6 से 8 में नामांकित बालक बालिका का चयन किया
जाना है.
कौन से खेल का होगा आयोजन :
तरंग में 100 मीटर, 400 मीटर,100 गुणा 4 मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, कब्बड्डी, वॉलीबॉल,पेंन्टिंग्, क्विज प्रतियोगिता, सुगम संगीत, शब्द प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. शब्द प्रतियोगिता में वर्ग एक से पांच तक की प्रतियोगिता जिला स्तर तक ही होगी. जबकि वर्ग छ: से आठ के बच्चे राज्य स्तर तक जायेंगे. इसके अलावा कविता लेखन आदि में भी प्रतियोगिता का आयोजन होगा.
कब और कहां होगा आयोजन
परियोजना के आदेश पत्र के अनुसार सभी विद्यालयों में यह आयोजन 12 जनवरी तक संपन्न करा लेने का निर्देश दिया गया है. संकुल स्तर पर यह आयोजन 16 से 21 जनवरी तक करा लेना है. प्रखंड संसाधन केन्द्रों पर यह 25 से 30 जनवरी तक होना है. जबकि जिला स्तर पर 06 से 10 फरवरी तक यह आयोजन कराने का आदेश दिया है.
आयोजन की राशि निर्धारित
इन खेलों के आयोजन के लिये राशि का प्रावधान किया गया है. विद्यालय स्तर पर इन खेलों के आयोजन के लिये कोई राशि नहीं दी गयी है. जबकि संकुल स्तर पर आयोजन के लिये छ: हजार रुपये, प्रखंड स्तर पर 20 हजार रुपये तथा जिला स्तर के आयोजन के लिये 50 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है. यह राशि चूना, रस्सी, वॉलीबॉल, नेट, साउण्ड सिस्टम एवं प्रतिभागी बच्चों के लिये अल्पाहार आदि के लिये दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन