कर्मचारियों का वेतन रुका

Updated at : 30 Dec 2016 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मचारियों का वेतन रुका

काम में प्रगति नहीं लाने पर आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी खगड़िया : विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सदर अंचल के सभी नौ हल्का कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगायी गयी है. अगर इसके बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लायी तो इन पर आरोप पत्र गठित […]

विज्ञापन
काम में प्रगति नहीं लाने पर आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी
खगड़िया : विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सदर अंचल के सभी नौ हल्का कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगायी गयी है. अगर इसके बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लायी तो इन पर आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. सदर सीओ नौशाद आलम ने बताया कि अंचल क्षेत्र में भूकम्प्यूटराइजेशन की स्थिति बहुत खराब है दर्जनों बार निर्देश दिये जाने के बावजूद राजस्व कर्मचारियों के द्वारा इस कार्य में प्रगति नहीं लायी है. 51 मौजा के विरुद्ध मात्र चार मौजा में ही खेसरा का डाटा इंट्री कार्य पूरा हुआ है.
लगभग एक वर्ष से सभी हल्का कर्मचारियों को कम्प्यूटराइजेशन कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया जाता रहा है. इसके अलावा जमीन के मोटेशन वाद का रिपोर्ट ससमय नहीं भेजे जाने का भी आरोप हल्का कर्मचारियों पर है. सीओ ने बताया कि अभियान जल संरक्षण विकास के तहत भी अतिक्रमित सरकारी जलकरो की सूची तथा ऐसे जमीनों की कायम जमीन की जमाबंदी को रद्द करने का प्रस्ताव सभी हल्का कर्मचारियों से मांगा गया था.
ताकि जिलास्तर पर इस प्रस्ताव को भेजा जा सके, लेकिन अबतक हल्का कर्मचारियों के द्वारा जमाबंदी रद्दीकरण का प्रस्ताव नहीं भेजा गया है. इस कारण हल्का कर्मचारी को वरीय अधिकारी के नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. सीओ ने स्पष्ट कर दिया है कि जन उपयोगी कार्य में अगर सुधार नहीं लाया गया तथा ससमय कार्यो का निष्पादन नहीं किया गया तो हल्का कर्मचारियों के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर उच्च पदाधिकारी के समक्ष विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन