नववर्ष के शानदार आगाज में जुट गये युवा

Updated at : 27 Dec 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
नववर्ष के शानदार आगाज में जुट गये युवा

खगड़िया : जिले के लोग इस वर्ष की तमाम कष्टों को भूलते हुए अब नववर्ष के शानदार आगाज की तैयारी जूट गये हैं. अभी से भविष्य के सपने बुनने में लग गए हैं. नववर्ष के जश्न के लिए वे स्थल चयन भी करने में लगे हैं. युवाओं की टोली सोमवार को शहर के समीप बुढी […]

विज्ञापन

खगड़िया : जिले के लोग इस वर्ष की तमाम कष्टों को भूलते हुए अब नववर्ष के शानदार आगाज की तैयारी जूट गये हैं. अभी से भविष्य के सपने बुनने में लग गए हैं. नववर्ष के जश्न के लिए वे स्थल चयन भी करने में लगे हैं. युवाओं की टोली सोमवार को शहर के समीप बुढी गंडक के किनारे तथा एनएच के किनारे के पिकनिक स्पॉट का जायजा लिया. युवा संजीव, संदीप कुमार, अमीत कुमार आदि ने बताया कि पिकनिक को लेकर स्थल का चयन कर रहे हैं. 31 दिसंबर की शाम से एक जनवरी के दोपहर तक पिकनिक स्पॉट पर जश्न मनाएंगे. पिकनिक स्पॉट की साफ सफाई तथा तंबू लगाने की व्यवस्था की जा रही है.

मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष नव वर्ष के आगमन को लेकर युवाओं की टोली एनएच के किनारे, राजेंद्र सरोवर, चित्रगुप्त नगर पार्क, गांधी पार्क, कोसी कॉलेज मैदान, मथुरापुर मैदान आदि जगहों पर पिकनिक मनाते नजर आते हैं.

नये वर्ष पर पुलिस चला रही है साइलेंट ऑपरेशन : नववर्ष के दिन शराबियों की खैर नहीं है. क्योंकि 30 दिसंबर की रात्रि से ही पुलिस गश्ती की रफ्तार तेज कर दी जाएगी. और सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल को तैनात कर दिया जाएगा. इसके अलावा जिले के सभी थानाध्यक्ष द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा.
वहीं, ट्रीपल लोडिंग को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी. इसको लेकर जुर्माना वसूली करने का निर्देश दिया गया है. ताकि नववर्ष में शराब पीकर रंग में भंग करने वाले के साथ सख्ती से पेश आया जाय. उल्लेखनीय है कि बीते दिनों मद्य निषेद के द्वितीय चरण की बैठक में शराब बंदी कानून को पूर्ण रूप से लागू करने की दिशा में जिलाधिकारी जय सिंह के द्वारा कई आवश्यक निर्देश दिये जा चुके है. शराबबंदी को लेकर सरकार द्वारा लाखों रुपये के पंपलेटस, पोस्टर,
फ्लेक्स एवं दिवार लेखन रैली खर्च किये जा रहे है. नये वर्ष को ध्यान में रख कर गोगरी पुलिस द्वारा गुप- चुप तरीके से शराब का सेवन करने वाले व शराब का कारोबार करने वालों पर गुप्तचर की सहायता से नजर रखी जा रही है. पूर्ण शराब बंदी लागू होने के बाद यह पहला नववर्ष है. अगर आप शराब के आदि हो चुके हैं तो उसका मोह त्यागना पड़ेगा. शराब पीने वाले और कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो चली है. बचने की कहीं गुंजाइश भी नहीं रहेगी.
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी थानाध्यक्ष को एक जनवरी को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. थानाध्यक्ष को 30 दिसंबर के रात्रि से ही गश्ती के रफ्तार को तेज करने का निर्देश दिया गया हैं. जिले के सभी पिकनिक स्पॉट पर निगरानी रखने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा सभी थानाक्षेत्र के चौक चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी. इसके साथ साथ वाहन चेकिंग का निर्देश दिया जा चुका है. एसपी ने बताया कि महिलाओं के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला पुलिस को भी तैनात किया जायेगा.
बूढ़ी गंडक के किनारे हैं कई अच्छे पिकनिक स्पॉट.
30 दिसंबर से पिकनिक स्पॉट पर पैनी नजर रखेगी पुलिस
दोस्तों को फूल देकर नववर्ष की दें शुभकामनाएं
शराबी पर पुलिस की रहेगी खास नजर
सभी चौक चौराहों पर होगी पुलिस की प्रतिनियुक्ति
पिकनिक स्पॉट की तलाश में घुम रहे हैं युवा
एसपी ने की अपील
पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासी को फूल देकर नववर्ष की शुभकामनाएं देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की शुभकामनाएं देने से दोस्तों के साथ साथ गांव व शहर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन