1.07 लाख मवेशियों को बाढ़ में चारा नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2016 1:48 AM (IST)
विज्ञापन

राहत.1 लाख 25 हजार पशु हुए थे प्रभावित चार प्रखंड क्षेत्र में लगभग एक लाख 25 हजार पशु बाढ़ से प्रभावित हुये. साढ़े 17 हजार को छोड़ सभी पशु को बाढ़ के समय भूखे रहना पड़ा. खगड़िया : अगस्त 2016 में आंशिक रूप से आई बाढ़ में 17 हजार 674 प्रभावित पशु 970 क्विंटल 7 […]
विज्ञापन
राहत.1 लाख 25 हजार पशु हुए थे प्रभावित
चार प्रखंड क्षेत्र में लगभग एक लाख 25 हजार पशु बाढ़ से प्रभावित हुये. साढ़े 17 हजार को छोड़ सभी पशु को बाढ़ के समय भूखे रहना पड़ा.
खगड़िया : अगस्त 2016 में आंशिक रूप से आई बाढ़ में 17 हजार 674 प्रभावित पशु 970 क्विंटल 7 किलो चारा खा गये. जबकि चार प्रखंड क्षेत्र में लगभग एक लाख 25 हजार पशु बाढ़ से प्रभावित हुये. साढ़े 17 हजार को छोड़ सभी पशु बाढ़ के समय भूखे रहना पड़ा. जबकि बाढ़ के समय प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी एवं भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति जिला पशुपालन विभाग द्वारा किया गया. इन्हीं अधिकारी को प्रभावित पशु का सर्वे भी करने का दायित्व सौंपा गया था.
समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर पशुपालन विभाग द्वारा बाढ़ के समाप्ति के समय चारा की व्यवस्था कर वितरण किया गया. इधर रहीमपुर तीनों पंचायत के बाढ़ प्रभावित लोग तथा पशुपालकों द्वारा पशु चारा नहीं मिलने की शिकायत पर डीएम द्वारा पशुपालन पदाधिकारी को फटकार लगायी गयी है.
किस प्रखंड में कितने हैं प्रभावित पशु: जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित पशु 5302 मानसी प्रखंड में 1434 सदर में 4831 तथा गोगरी में 6107 का सर्वे किया
गया था.
वर्ष 2012 के गणना के अनुसार पशुओं की संख्या : जिले में गाय की संख्या 2 लाख 67 हजार 471, भैंस की संख्या एक लाख 70 हजार 267, बकरी की संख्या
दो लाख 23 हजार 663, घोड़ा की संख्या 3806 तथा सुअर की संख्या 3368 है.
खास बातें
बाढ़ पूर्व सरकार द्वारा पशुपालन विभाग को 9 लाख रुपये आवंटित
चार प्रखंडों में आयी बाढ़, आंशिक बाढ़ में 17674 पशु प्रभावित
कहते हैं पदाधिकारी
जिला पशुपालन पदाधिकारी विजय कुमार झा ने बताया कि सरकार द्वारा 9 लाख रुपये के लिए आवंटित किया गया व प्रभावित पशु के आधार पर प्रभावित प्रखंडों में चारा उपलब्ध कराया गया. प्रतिनियुक्त अधिकारी के देख रेख में पशुचारा वितरण किया गया.
प्रतिनियुक्त थे अधिकारी
जिले के चार प्रखंड क्षेत्र में आई बाढ़ के समय डीएम के निर्देश पर पशुपालन पदाधिकारी विजय कुमार झा द्वारा सदर में विनोद कुमार सिंह, मानसी में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंदी प्रसाद सिंह, गोगरी में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. दिनकर कुमार तथा परबत्ता में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया था. इन्हीं अधिकारी के देख रेख में 970 क्विंटल 7 किलो पशुचारा पशुपालकों के बीच वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




