स्मार्ट कार्ड का चिप बतायेगा आपका सच

खगड़िया : अब आपको सरकारी सेवा का लाभ पाने के लिए तरह-तरह के प्रमाणपत्र नहीं देने होंगे. सिर्फ एक चिप ही आपकी पूरी कुंडली बता देगा. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर हर नागरिक के लिए स्मार्ट कार्ड बना रहा है. जिसमें 64 एमबी का चिप लगा होगा. इस चिप में ही हर शख्स का व्यक्तिगत डाटा होगा. […]
खगड़िया : अब आपको सरकारी सेवा का लाभ पाने के लिए तरह-तरह के प्रमाणपत्र नहीं देने होंगे. सिर्फ एक चिप ही आपकी पूरी कुंडली बता देगा. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर हर नागरिक के लिए स्मार्ट कार्ड बना रहा है. जिसमें 64 एमबी का चिप लगा होगा. इस चिप में ही हर शख्स का व्यक्तिगत डाटा होगा. जिले में अगले तीन माह में एनपीआर का डाटा अपलोड होने की संभावना है. विशिष्ट नागरिकता स्मार्ट कार्ड में नाम, परिवार के मुखिया का नाम, स्थाई पता, नागरिकता, वैवाहिक स्थिति, पेशा सहित अन्य सूचनाएं दर्ज रहेगी.
वैवाहिक स्थिति के बारे में पांच आप्शन होंगे जिसमें आजीवन कुंवारे, विवाहित, विधवा या विधुर, संबंध विच्छेदित और तलाकशुदा में कोई एक विवरण दर्ज होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




