शिक्षक की पिटाई से छात्र का टूट गया हाथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

पिटाई के बाद साथियों के साथ पीड़ित छात्र. आरोपित शिक्षक फरार बीइओ पहुचे विद्यालय मामले की ली जानकारी चौथम : प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवाधीन महावीर इंटर स्तरीय विद्यालय के शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूट गया. जख्मी छात्र का इलाज पीएचसी में कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को बेहतर इलाज के […]
विज्ञापन
पिटाई के बाद साथियों के साथ पीड़ित छात्र.
आरोपित शिक्षक फरार
बीइओ पहुचे विद्यालय मामले की ली जानकारी
चौथम : प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवाधीन महावीर इंटर स्तरीय विद्यालय के शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूट गया. जख्मी छात्र का इलाज पीएचसी में कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस घटना को लेकर विद्यालय के छात्रों का आक्रोश देख कर उक्त शिक्षक पंकज कुमार फरार हो गये. पीड़ित छात्र स्थानीय नवादा गांव के सौरभ कुमार ने बताया कि आज सेकेंड टर्मिनल परीक्षा चल रही थी.
परीक्षा के उत्तर पुस्तिका जमा करने के दौरान छात्रों के आपाधापी में शिक्षक पंकज कुमार गिर गये. आक्रोश में शिक्षक ने सौरभ की पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान छात्र का हाथ टूट गया. साथ ही शरीर के अन्य भागों में भी चोट आयी है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय पहुंच कर मामले की तहकीकात की. मौके पर विद्यालय के छात्रों ने उक्त शिक्षक के स्थानांतरण की मांग बीइओ से की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




