राशन के लिए दो माह और करें इंतजार

खगड़िया : खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित लोगों को राशन कार्ड के लिए अभी और दो माह इंतजार करना पड़ेगा. विभाग अभी पहले से बने राशन कार्ड को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया में जुटा है, जिसके लिए सभी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड को आधार और बैंक एकाउंट नंबर से जोड़ने का काम किया जा रहा […]
खगड़िया : खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित लोगों को राशन कार्ड के लिए अभी और दो माह इंतजार करना पड़ेगा. विभाग अभी पहले से बने राशन कार्ड को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया में जुटा है, जिसके लिए सभी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड को आधार और बैंक एकाउंट नंबर से जोड़ने का काम किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को राशन के लिए सब्सिडी मिल सके. विभाग ने बताया कि जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती,
तब तक नया राशन कार्ड बनाने का काम शुरू नहीं होगा. इस प्रक्रिया को पूरा होने में दो माह का समय लग जायेगा. उल्लेखनीय है कि केवल गोगरी शहर में दो हजार से अधिक उपभोक्ता राशन कार्ड से वंचित हैं. वहीं, जिले में यह आंकड़ा करीब 50 हजार से अधिक की संख्या में है, जो लंबे समय से राशन कार्ड बनने के इंतजार में है. जबकि जिले में करीब 5 लाख उपभोक्ता खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उठा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




