अब कालाजार पीड़ितों को मिलेगा 7100 रुपये

Published at :16 Jul 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
अब कालाजार पीड़ितों को मिलेगा 7100 रुपये

खगड़िया : अस्पताल में भरती होने वाले कालाजार मरीजों को राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है. आर्थिक सहायता के रूप में अब कालाजार मरीज, उनके साथ रहने वाले सहचर व अस्पताल में भरती कराने वाली आशा को भी प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. राज्य सरकार के नये संकल्प के अनुसार, कालाजार मरीजों […]

विज्ञापन

खगड़िया : अस्पताल में भरती होने वाले कालाजार मरीजों को राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है. आर्थिक सहायता के रूप में अब कालाजार मरीज, उनके साथ रहने वाले सहचर व अस्पताल में भरती कराने वाली आशा को भी प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. राज्य सरकार के नये संकल्प के अनुसार, कालाजार मरीजों को मिलने वाले पारिश्रमिक व अन्य को दिये जाने वाले प्रोत्साहन राशि में इजाफा भी किया गया है.

साथ ही भुगतान प्रक्रिया को भी पहले की तुलना में सरल बनाया गया है. अब कालाजर मरीज जिस सरकारी अस्पताल में भरती होंगे, वहां से अस्पताल प्रभारी के स्तर से भी लाभुक को भुगतान कर दिया जायेगा. पहले इसके लिए कई प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था. जिले में हर वर्ष दर्जनों मरीज कालाजार से आक्रांत होते हैं. गरीबी व आर्थिक तंगी की वजह से ऐसे मरीज उपचार से न केवल वंचित हो जाते हैं, बल्कि परिवार को भी कई तरफ से परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

कालाजार मरीज की परेशानियों को देखते हुए ही मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से कालाजार मरीजों को दी जाने वाली राहत प्रक्रिया को सरल बनाया गया है. मरीजों को मुख्यमंत्री कालाजार राहत योजना के तहत भुगतान किया जायेगा. स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में चालू वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल से जून तक कुल 18 कालाजार के मरीज अस्पताल में भरती हुए थे.
जहां भरती होंगे, वहीं हो जायेगा भुगतान
कालाजार मरीजों को मुख्यमंत्री कालाजार राहत योजना के तहत भुगतान प्रक्रिया को भी सरल बना दिया गया है. अब नये संकल्प के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भरती होने वाले मरीजों को वहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा राशि का भुगतान किया जायेगा. जिला अस्पताल स्तर पर भरती होने वाले मरीजों का भुगतान अस्पताल के उपाधीक्षक या प्रभारी उपाधीक्षक द्वारा किया जायेगा.
मरीजों को पहले मिलता था 150 रुपये प्रतिदिन
स्वास्थ्य विभाग के नये संकल्प के अनुसार, अब सरकारी अस्पतालों में भरती होने वाले कालाजार मरीजों को भरती अवधि के दौरान दो सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जायेगा. पहले यह राशि 150 रुपये थी. तीस दिन भरती होने पर कालाजार मरीजों को अब छह हजार रुपये का भुगतान किया जायेगा. साथ ही मरीज के एक सहचर को दो दिन के पारिश्रमिक की क्षतिपूर्ति भी मिलेगा.
कहते हैं डीपीएम
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम पवन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कालाजार राहत योजना के तहत संकल्प के आलोक में भुगतान के लिए संबंधित पीएचसी, अनुमंडल अस्पताल, सदर अस्पताल के प्रभारी को निर्देशित कर दिया गया है. कालाजार मरीज को इस योजना के तहत 6600 रुपये तथा केंद्र सरकार की ओर से 500 रुपये यानी कुल 7100 रुपये भुगतान करने का प्रावधान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन